फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Announcement of construction of roads with Rs 15 lakh

रायवाला में 15 लाख रुपये से सड़कों के निर्माण की घोषणा

Tue, 26 Oct 2021 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Announcement of construction of roads with Rs 15 lakh
ऋषिकेश। प्रतीतनगर में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान रायवाला क्षेत्र मे आंतरिक मोटर मार्गो के निर्माण के लिए विधायक निधि से 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही 50 स्ट्रीट लाइटें लगाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

प्रतीतनगर के एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि रायवाला में आंतरिक मोटर मार्गो के लिए लोक निर्माण विभाग और एमडीडीए के माध्यम से करोड़ों रुपये की लागत से मोटर निर्माण किए गए हैं। करोड़ों रुपये की पेयजल योजनाएं संचालित की जा रही हैं। रायवाला में कई स्थानों पर बंचिंग केबल लगाई गई है। लो वोल्टेज की समस्या दूर हुई है। श्यामपुर मंडल के अध्यक्ष गणेश रावत ने कहा है कि विधानसभा में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, प्रधान सागर गिरी, अंजना चौहान, ज्योति जुगलान, कृष्णा जोशी, सतपाल सैनी, राम बहादुर क्षेत्री, बबीता कमल कुमार, सरदार बलविंदर सिंह, चंद्रकांता बेलवाल, मोहन कंडवाल, टीका राम जोशी, मुकेश नेगी, सुरेंद्र नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed