{"_id":"62eac3a7f5c74559454f7bc7","slug":"animal-husbandry-minister-assured-compensation-rishikesh-news-drn4190462178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफ्रीकन स्वाइन फ्लू: सौरभ बहुगुणा ने सुनी सुअर पालकों की समस्या, दिया शीघ्र मुआवजा देने का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफ्रीकन स्वाइन फ्लू: सौरभ बहुगुणा ने सुनी सुअर पालकों की समस्या, दिया शीघ्र मुआवजा देने का आश्वासन
Thu, 04 Aug 2022 12:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेष
अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेष
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:21 AM IST
सार
मंत्री ने कहा कि जिन लोगों के सुअरों की मौत हुई है वह इसकी सूची बनाकर निगम के माध्यम से उन्हें उपलब्ध करा दें, सूची के आधार पर पीड़ित को इसका मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
सौरभ बहुगुणा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मई और जून महीने में नगर निगम क्षेत्र में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू के कारण हजारों सुआरों की मौत हुई है। इससे सुअर पालकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सुअर पालकों की समस्या सुनने के लिए पशु पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा इंदिरा नगर पहुंचे। मंत्री ने सुअर पालकों की समस्याएं सुन उन्हें शीघ्र ही उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। मंत्री ने सुअर पालकों से दो सप्ताह के अंदर इसकी सूची नगर निगम को उपलब्ध कराने की बात की है।
विज्ञापन
बुधवार को पशु पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा और सचिव डॉ. बी वीआरसी पुरुषोत्तम नगर निगम के बाल्मीकि बस्ती पहुंचे। यहां उन्होंने सुअर पालकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी। मंत्री ने कहा कि जिन लोगों के सुअरों की मौत हुई है वह इसकी सूची बनाकर निगम के माध्यम से उन्हें उपलब्ध करा दें, सूची के आधार पर पीड़ित को इसका मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
कहा सरकार की ओर से अभी तक दुधारू पशुओं को ही मुआवजा दिए जाने की नीति निर्धारित है। मृतक सुअरों के लिए भी वह विभाग में बातचीत कर समस्या का समाधान करेंगे। जल्द से जल्द पीड़ित परिवारों को इसका मुआवजा मिलेगा। इसके बाद वह इंदिरानगर पहुंचे। यहां भी उन्होंने सुअर पालकों की समस्याएं सुन उन्हें मुआवजा देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मेयर अनीता ममगाईं, प्रकांत कुमार, नरेश खैरवाल, मुकेश खैरवाल, अक्षय खैरवाल गौरव, महेंद्र कुमार, सुलेखा देवी, सावित्री देवी, विपिन पंत, रविंद्र बिरला आदि शामिल थे।
विज्ञापन