{"_id":"65ad730828a496bf7a01a7b8","slug":"angered-environmental-friends-protested-in-the-city-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-333868-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पर्यावरण मित्रों का विरोध प्रदर्शन, गिरफ्तारी देने पहुंचे कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पर्यावरण मित्रों का विरोध प्रदर्शन, गिरफ्तारी देने पहुंचे कोतवाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iलंबित मांगों के समर्थन में पालिका से जुलूस लेकर पहुंचे कोतवाली और तहसील
I
I
I
Iतहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्रI
समस्याओं का निस्तारण न होने पर आक्रोशित पर्यावरण मित्रों ने नगर में विरोध प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी देने कोतवाली पहुंचे। पर्यावरण मित्रों ने सरकार पर आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।
रविवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ से जुड़े पर्यावरण मित्र नगर पालिका परिसर में एकत्रित हुए और जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय और कोतवाली पहुंचे। तहसीलदार सोहन सिंह रांगड ने पर्यावरण मित्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पर्यावरण मित्र गिरफ्तारी देने के लिए अड़े रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र तहसीलदार को सौंपा और मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के शाखा प्रभारी राजेश मंचल ने कहा कि निकायों के सफाई कर्मचारियों का स्थायीकरण, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने, ललित मोहन रयाल कमेटी की सिफारिशों को लागू करने, पुरानी पेंशन, बीमा आदि मुद्दों पर दो महीने से संघर्ष कर रहे हैं। उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इस दौरान शाखा महासचिव रोहित ढिंगिया, सोमा देवी, अशोक मंचल, शिवानी, शिवा, अनिल कुमार, सूरज, अंकित, नीरज राजौरिया,सविता, सुरेखा, निशु, रमेश, विकास, अंकित, सौरभ , विकास, रीना, अंजना और शोभा आदि मौजूद रहे।