फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Angered by the beating of the student, parents surrounded the school

Rishikesh News: छात्र की पिटाई से आक्रोशित अभिभावकों ने किया स्कूल का घेराव

Sun, 22 Dec 2024 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Angered by the beating of the student, parents surrounded the school

विज्ञापन
स्कूल में छात्र की पिटाई से आक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल का घेराव किया। स्कूल प्रबंधन की ओर से माफी मांगने पर मामला शांत हुआ।



बृहस्पतिवार को शहर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका ने कक्षा सात के एक छात्र की पिटाई कर दी। अभिभावकों ने बताया कि छात्र को शिक्षिका ने 20 से 25 थप्पड़ मारे। जिससे छात्र डर का स्कूल से भाग गया। छात्र स्कूल से भाग कर त्रिवेणी घाट की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसके भाई ने उसे देख लिया।


छात्र के पीछे स्कूल के शिक्षक भी उसे ढूंढते हुए आ रहे थे। पीड़ित छात्र के भाई ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। लेकिन दूसरे दिन शुक्रवार को स्कूल में अवकाश होने के कारण अभिभावक स्कूल नहीं आए। शनिवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे छात्र के अभिभावक कुछ लोगों के साथ स्कूल पहुंचे और घटना पर आक्रोश जताया। इस दौरान अभिभावकों की शिक्षकों से बहस भी हुई। बाद में स्कूल प्रबंधन के लिखित में माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed