{"_id":"6aae7f1c75be90371507ff98","slug":"anger-erupts-against-exorbitant-water-bills-rishikesh-news-c-38-1-rks1008-146601-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पानी के भारी-भरकम बिलों के खिलाफ फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पानी के भारी-भरकम बिलों के खिलाफ फूटा गुस्सा
Sat, 19 Sep 2026 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 19 Sep 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
- बिलों को तत्काल संशोधित न किए जाने पर दी आंदोलन की चेतावनी
ढालवाला। मुनि की रेती नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत इन दिनों पानी के भारी भरकम बिलों ने आम जनता और उपभोक्ताओं की नींद उड़ा दी है। बिलों में अचानक हुई वृद्धि के विरोध में स्थानीय नागरिकों और क्षेत्र के पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने पेयजल निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
सभासदों ने पेयजल निगम की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आमतौर पर उपभोक्ताओं का पानी का अधिकतम बिल 500 से 600 रुपये तक आता था लेकिन इस बार बिल सीधे दोगुने से भी अधिक बढ़कर 1200 से 1500 रुपये तक पहुंच गए हैं। अचानक आए इतने बढ़े हुए बिल के वित्तीय बोझ से मध्यमवर्गीय परिवारों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। इससे घरेलू बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। एक तरफ लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जल निगम के इस तरह के अव्यावहारिक और भारी-भरकम बिल भेजना जनता के साथ अन्याय है। सभासदों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि इन बिलों की तत्काल संशोधित नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जल निगम प्रशासन की होगी। इस दौरान सभासद लक्ष्मण भंडारी, अजय रमोला, गजेंद्र सजवाण, स्वाति पोखरियाल, सचिन पैन्यूली, विनोद सकलानी और निशा नेगी सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।