{"_id":"652ed7b3ac2cc1285a0d61f4","slug":"an-open-meeting-of-gram-panchayat-haripur-of-development-rishikesh-news-c-5-1-drn1032-268852-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ग्रामीणों के सहयोग से सफाई अभियान चलाने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ग्रामीणों के सहयोग से सफाई अभियान चलाने का निर्णय
विज्ञापन
Iग्राम पंचायत हरिपुर की खुली बैठक का आयोजनI
विकासखंड कालसी की ग्राम पंचायत हरिपुर की खुली बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों के सहयोग से साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
ग्राम प्रधान जवाहर सिंह चकित की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत में साफ सफाई को लेकर स्थानीय जनता को साथ लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। घरों में एकत्र होने वाला सूखा तथा गीला कूड़ा निस्तारण के लिए समाज कल्याण विभाग से वार्ता कर एक वाहन की भी व्यवस्था की जाएगी।
वाहन मिलने पर सभी घरों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा, जिसमें सभी ग्रामीण सहयोग देंगे। ग्राम पंचायत अंतर्गत विभिन्न संपर्क मार्गों की स्थिति सुधारने के लिए संबंधित विभागों से वार्ता कर सड़कों के सुधार का प्रयास किया जाएगा। वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन से संबंधित प्रस्ताव भी बैठक में लिए गए। ग्राम प्रधान ने कहा कि वे ग्रामीणों के सहयोग से ग्राम सभा को आदर्श बनाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।
इस मौके पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मोनिका, प्रदीप, वार्ड सदस्य सईद अहमद, अमजद खान, सिकंदर खान, प्रियंका तोमर, रुखसार, हेमलता देवी चौहान, जगत सिंह, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।