फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   An old man who went to graze bulls in the field died under

Rishikesh News: खेत में बैलों को चराने गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 14 Jan 2025 01:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 14 Jan 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
An old man who went to graze bulls in the field died under

विज्ञापन
नरेंद्रनगर मुनि की रेती वन प्रभाग अंतर्गत शिवपुरी रेंज के गूलर दोगी पट्टी में ग्राम पंचायत पसर के तोक बंधाण गांव में एक बुजुर्ग संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गया। घायल बुजुर्ग को ग्रामीणों ने उपचार के लिए एम्स में भर्ती किया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कुछ ग्रामीण बुजुर्ग पर भालू के हमले की बात कह रहे हैं।वहीं वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है।



ग्राम पंचायत पसर के पूर्व प्रधान जोत सिंह रावत ने बताया कि सोमवार को बंधाण गांव निवासी 65 वर्षीय सुंदर सिंह पुंडीर पुत्र नारायण सिंह पुंडीर जंगल के समीप अपने खेत में बैलों को चराने गए हुए थे। उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीण दयाल सिंह पुंडीर, वीरेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि इस दौरान बुजुर्ग पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। बुजुर्ग ने भालू से बचने के लिए शोर मचाया। जब तक वे वहां पहुंचे तब तक भालू जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन


उसके बाद उन्होंने घायल बुजुर्ग को एम्स में भर्ती किया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोटें आई थी। क्षेत्र में जंगली जानवरों की चहलकदमी से स्थानीय ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिवपुरी रेंज अधिकारी विवेक जोशी ने बताया कि विभागीय टीम इस ओर छानबीन में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बुजुर्ग की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा। वन विभाग की टीम घटना की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed