{"_id":"687aa12afc9c9288710fa7a7","slug":"ambika-selected-as-the-best-boxer-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-742134-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर चुनी गई अंबिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर चुनी गई अंबिका
Sat, 19 Jul 2025 01:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएमश्री एसएसएसएनएस अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज थानो की कक्षा-6 की छात्रा अंबिका सीबीएसई नार्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर चुनी गई हैं। बीते 16 जुलाई को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल देहरादून में सीबीएसई नार्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। अब अंबिका सितंबर में हरियाणा में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी। अंबिका के खिताब जीतने से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। एसएमसी अध्यक्ष आनंद सिंह खत्री, पीटीए अध्यक्ष रजनी सिंघवाल, प्रधानाचार्य दीपक नेगी और शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन