फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Alwar resident dies due

गंगा में डूबने से अलवर के सैन्यकर्मी की मौत

Wed, 06 Jul 2022 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Alwar resident dies due
फूलचट्टी में गंगा में नहाते समय राजस्थान के अलवर निवासी सैन्यकर्मी गंगा में बह गया। पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर एक टापू पर एसडीआरएफ को सैन्यकर्मी अचेत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस सैन्यकर्मी को सरकारी अस्पताल लेकर गई। जहां चिकित्सकों ने सैन्यकर्मी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राजस्थान के छह पर्यटकों का दल ऋषिकेश आया था। मंगलवार को दल के सभी लोग लक्ष्मणझूला स्थित फूलचट्टी के पास गंगा में नहा रहे थे। इस दौरान गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया।
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर के मुताबिक दल में शामिल नितुल यादव (25) पुत्र देवेंद्र निवासी गांव गंडाला, तहसील बहरोड, जिला अलवर, राजस्थान गंगा में नहाते हुए अचानक तेज बहाव में बह गया। सूचना पर एसडीआरएफ ढालवाला की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे बाद एसडीआरएफ को घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर एक टापू पर नितुल अचेत अवस्था में पड़ा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीआरएफ ने नितुल को टापू से निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने नितुल को एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि नितुल सेना में सिपाही था। मृतक के परिजनों का सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने शव को एम्स मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed