फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Almora's youth dies due to roadways bus collision

रोडवेज बस की टक्कर अल्मोड़ा के युवक की मौत

Thu, 11 Aug 2022 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Almora's youth dies due to roadways bus collision
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में भर्ती मरीज को देखने आए अल्मोड़ा जिले के एक युवक की रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। युवक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अल्मोड़ा के गांव अदीन अनरिया कोट के मनोज कुमार पुत्र गोपाल राम एम्स में भर्ती रिश्तेदार को देखने आए थे। वह रोडवेज बस से कोयल ग्रांट तिराहे पर उतरे। यहां रोडवेज बस ने उनको टक्कर मार दी। पुलिस आनन फानन में उनको एम्स अस्पताल लेकर आई, लेकिन चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी रवि सैनी ने बताया बुधवार को मृतक मनोज कुमार के भाई रोशन लाल ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ तहरीर दी। अज्ञात बस चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से वाहन चलाकर दूसरों की जान खतरे में डालने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक जिस बस से उतरा था, उसी बस से टक्कर लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed