फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   All facilities should be there in the rest house of drivers

चालक-परिचालकों के विश्राम गृह में हो सभी सुविधाएं : जोशी

Thu, 01 May 2025 02:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 01 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
All facilities should be there in the rest house of drivers

विज्ञापन
अपर सचिव परिवहन रीना जोशी ने बस अड्डा परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने चारधाम यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं और दूसरे स्टेशनों से आने वाले चालक-परिचालकों के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लिया।

कल दो मई को केदारनाथ के कपाट खुल रहे हैं। जबकि बदरीनाथ के कपाट चार मई को खुल रहे हैं। चारधाम यात्रा में रोडवेज की ओर से करीब 125 बसों का बेड़ा तैयार किया जा रहा है। बसें रोडवेज के अलग डिपो से आएंगी।
विज्ञापन




इन बसों के चालक और परिचालकों के लिए की गई व्यवस्था का भी अपर सचिव ने निरीक्षण किया। कहा कि चालक-परिचालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। चालकों के विश्राम गृह को साफ रखें। विश्राम गृह में पंखे, कूलर, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट्स दुरुस्त रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजीएम प्रतीक जैन ने कहा कि रोडवेज की ओर से चालक-परिचालकों के लिए एक विश्राम गृह रोडवेज बस अड्डे में और एक विश्राम गृह वर्कशॉप में बनाया गया है। जहां सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं।



अपर सचिव ने पूछताछ केंद्र और यात्री प्रतीक्षालय का भी निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने एआरटीओ कार्यालय में ग्रीनकार्ड और ट्रिप कार्ड की जानकारी ली। एआरटीओ कार्यालय में बने वातानुकूलित विश्राम गृह का भी निरीक्षण किया।


उन्होंने कहा कि वाहनों की फिटनेस में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। चालकों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी जाए। इस अवसर पर रोडवेज के मंडलीय महाप्रबंधक संचालन सुरेश चौहान, महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा, एआरटीओ रावत सिंह कटारिया, एआरटीओ रश्मि पंत, दीपक पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed