फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   alchohal smugling under police servilance

पुलिस के संरक्षण में चल रहा अवैध शराब का धंधा

Sun, 10 Jan 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Sun, 10 Jan 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन

ग्राम सभा ऋषिकेश के बीस बीघा क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोग गुंडई पर उतर आए हैं। ग्रामीणों के विरोध पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक तत्व शुक्रवार को गांव में आ धमके। इससे आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के संरक्षण में यहां शराब का कारोबार चल रहा है।

विज्ञापन


शनिवार को बीस बीघा क्षेत्र के आक्रोशित महिला और पुरुषों ने सभा कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में रह रहा एक परिवार अवैध शराब की बिक्री करता है। इसके चलते महिलाओं और बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि धंधे का विरोध करने पर शुक्रवार को वाहन से एक दर्जन से अधिक आपराधिक प्रवृत्ति के लोग अवैध शराब बेचने वाले के समर्थन में आ पहुंचे। इससे गांव में दहशत का माहौल है। शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश कुमार, पंचायत सदस्या ममता नेगी आदि चौकी पहुंचे। बाद में चौकी इंचार्ज प्रकाश पोखरियाल भी बीस बीघा पहुंचे। वहां महिलाओं ने उनका घेराव किया। आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि पुलिस की मिलीभगत से अवैध धंधा चल रहा है। पुलिस उन लोगों से हफ्ता वसूलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज को ज्ञापन देकर कहा कि यदि शराब बिक्री बंद नहीं हुई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। मौके पर प्रमिला देवी, हर्षवर्धन रावत, अर्जुन चौधरी, जीएस भंडारी, डीएस वर्मा, शशि शर्मा, अपर्णा तिवारी, रजनी डोभाल, कांति डबराल, सुनीता प्रजापति, प्रमोद कटियार, विमला देवी आदि मौजूद थे।
----
शराब आपूर्ति के लिए लोडर  
अवैध शराब का कारोबार एक नेटवर्क के तहत चलाया जा रहा है। इसके लिए तीन से अधिक लोडर और विक्रम लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लोडरों से अलग-अलग जगहों पर शराब की आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों ने कहा कि आए दिन बीस बीघा में लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं। इतना ही नहीं लगातार कई चोरियां भी क्षेत्र में हो चुकी हैं।

----------
पुलिस एक महिला को पकड़ कर लाई
ग्रामीणों के आक्रोश के बाद पुलिस शराब के कारोबार से जुड़ी एक महिला को पकड़ कर पूछताछ के लिए चौकी ले आई। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शराब का कारोबार करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। चौकी इंचार्ज प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि शराब का कारोबार करने वाले टीटू को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed