फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Air traffic came to a standstill in the morning due to

Rishikesh News: कोहरे के कारण हवाई यातायात ठप

Sun, 31 Dec 2023 11:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Air traffic came to a standstill in the morning due to
Iदृश्यता घटकर पहुंची पचास मीटर, सुबह वाली उड़ानें विलंब से आई
विज्ञापन

I

I
I

देहरादून एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण सुबह के वक्त हवाई यातायात ठप रहा। सुबह के वक्त कोई भी फ्लाइट एयरपोर्ट नही पहुंची।



एयरपोर्ट पर छाए घने कोहरे के कारण सुबह के वक्त आने वाली अहमदाबाद, दिल्ली और जयपुर की उड़ानें घंटों विलंब से एयरपोर्ट पहुंची। सुबह आठ बजे अहमदाबाद से एयरपोर्ट आने वाली इंडिगो की फ्लाइट करीब पांच घंटे की देरी से दोपहर 12:50 बजे एयरपोर्ट पहुंची।

दिल्ली से सुबह 9:20 बजे आने वाली इंडिगो की दूसरी फ्लाइट लगभग पौने तीन घंटे विलंब से 12:56 बजे एयरपोर्ट आई। मौसम साफ होने और धूप खिलने के बाद बाद उड़ानें अपने निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंची।
विज्ञापन




एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार सुबह के वक्त एयरपोर्ट पर दृश्यता गिरकर मात्र पचास मीटर हो गई थी। जबकि एयरपोर्ट पर नार्मल दृश्यता लगभग एक हजार मीटर होने पर ही विमान रनवे पर लैंड होते हैं। विमानों की लैंडिंग में रनवे विजुअल रेंज (आरवीआर) और नार्मल विजिबिलिटी दोनों को ध्यान में रखा जाता है। उधर देहरादून एयरपोर्ट पर रविवार का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed