फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   AIIMS team reached clinical quality check

क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज सीएमसी वेल्लौर की टीम ने किया एम्स का दौरा

Sun, 28 Jul 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
AIIMS team reached clinical quality check
एम्स का निरीक्षण करती सीएमसी की टीम - फोटो : RISHIKESH
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) वेल्लोर की नौ सदस्यीय टीम ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश का दौरा किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया और क्वालिटी से संबंधित चिकित्सकीय गुणवत्ता आदि का भौतिक सत्यापन किया। सीएमसी की टीम के सदस्यों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से संस्थान की क्वालिटी टीम को चिकित्सीय गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न सुझाव भी दिए।
विज्ञापन

क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लौर की टीम ने एम्स संस्थान के निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में चिकित्सकीय गतिविधियों, तकनीकी कार्यों, इंफेक्शन कंट्रोल, लीगल, डाक्यूमेंटेशन आदि बिंदुओं पर चर्चा के साथ भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने संस्थान में मौजूदा व्यवस्थाओं को दुरुस्त पाया। सीएमसी वेल्लोर की फैकल्टी रोनाल्ट साइमन व सोनिया ने अस्पताल प्रशासन को कई बिंदुओं पर सुझाव दिए।
विज्ञापन

एम्स निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने अस्पताल में चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया और निकट भविष्य में बढ़ाई जाने वाली सुविधाओं पर क्वालिटी टीम से चर्चा की। इस अवसर पर अंशुमन गुप्ता, प्रो. मनोज गुप्ता, प्रो. किम जैकब मैमन, प्रो. प्रतिमा गुप्ता, प्रो. सुरेश के शर्मा, प्रो. सौरभ वार्ष्णेय, डॉ. अनुभा अग्रवाल, डॉ. बलराम जीओमर, डॉ. रश्मि मल्होत्रा, डॉ. लता गोयल, डॉ. साीमा साह, डॉ. प्रेरणा बब्बर, डॉ. बीएल चौधरी, डॉ. आशी चुग, डॉ. उत्तम कुमार नाथ, डॉ. पूर्वी कुलश्रेष्ठा, एसई सुलेमान अहमद, ईई एनपी सिंह, डीपी लखेड़ा, राजीव चौधरी, एओ शशिकांत, नर्सिंग से श्रीकांत, रवनीत, मनोज, अज्जो, कल्पना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed