{"_id":"686bddb59d065951360e4958","slug":"aiims-started-e-vehicle-facility-for-divyangjans-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-129336-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: दिव्यांगजनों के लिए एम्स ने शुरू की ई-वाहन सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: दिव्यांगजनों के लिए एम्स ने शुरू की ई-वाहन सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गेट नंबर तीन से ओपीडी एरिया तक होगा वाहन का संचालन
ऋषिकेश। एम्स में दिव्यांग रोगियों के लिए ई-वाहन की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इन वाहनों से दिव्यांग रोगियों को मुख्य गेट से ओपीडी तक लाया व ले जाया जाएगा। यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध होगी।
सोमवार को संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बैटरी चलित वाहन सेवा का शुभारंभ किया। प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि यह सेवा ऐसे सभी रोगियों को सहायता प्रदान करेगी जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं। अस्पताल परिसर में शीघ्र ही दिव्यांगजनों के लिए अन्य सुविधाओं को भी विकसित किया जाएगा। एम्स आने वाले बुजुर्ग, गंभीर बीमार और जरूरतमंद लोगों के लिए अस्पताल परिसर में पहले से ही ई-वाहन सुविधा का संचालन किया जा रहा है। संस्थान ने अब दिव्यांगजनों के लिए भी अलग से ई-वाहन सुविधा उपलब्ध कराई है।