फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   AIIMS Rishikesh was a gift of Atal ji: Modi

ऋषिकेश में एम्स अटल जी की देन - नरेंद्र मोदी

Tue, 08 Feb 2022 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
AIIMS Rishikesh was a gift of Atal ji: Modi
ऋषिकेेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऋषिकेश अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड भाजपा के हाथों में ही सुरक्षित है। कांग्रेस उत्तराखंड की संस्कृति और पहचान को मिटाने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति अब छोड़नी होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के डबल गति केेे विकास के लिए प्रदेश में भाजपा सरकार को लाना जरूरी है।
विज्ञापन

तीर्थनगरी ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राणा फार्म श्यामपुर, आईडीपीएल, भरत मंदिर इंटर कॉलेज और हरिपुर कलां में वर्चुअल रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का सपना डबल इंजन की भाजपा सरकार पूरा करेगी। भरत मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित वर्चुअल सभा से पहले ऋषिकेश विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि देश के लिए यह सौभाग्य है कि देशवासियों को नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाया गया। राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। देश में अनेक ऐसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे आम जनजीवन का स्तर ऊंचा उठा है। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश में विकास के अनेक कार्य धरातल पर उतरे हैं। 160 करोड़ रुपये की लागत से नमामि गंगे के तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य हुआ है। रायवाला में मिनी स्टेडियम के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। श्री देव सुमन विश्वविद्यालय का कैंपस स्थापित हो चुका है। संजय झील के लिए धनराशि स्वीकृत हुई है। जनसभा में ऋषिकेश विधानसभा के प्रभारी दिगंबर सिंह नेगी, सह प्रभारी पूनम चौधरी, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, ज्योति सजवाण, देवेंद्र दत्त सकलानी, शिव कुमार गौतम, प्रदीप कोहली, इंद्र कुमार गोस्वामी और विजयलक्ष्मी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

भानियावाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुने प्रधानमंत्री के विचार
डोईवाला। हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली डोईवाला विधानसभा के कार्यकर्ता सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल सभा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भानियावाला में डोईवाला विधानसभा के कार्यकर्ता वर्चुअल जनसभा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुनने के लिए विजय संकल्प रैली से जुड़े। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड, रेलवे प्रोजेक्ट और आयुष्मान कार्ड आदि कई कल्याणकारी योजनाएं आम जनता को दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि उत्तराखंड की जनता भाजपा का साथ देगी। वर्चुअल रैली को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, विधानसभा प्रभारी संदीप गुप्ता, पूर्व दर्जाधारी करन बोरा, नगर अध्यक्ष विनय कंडवाल, कार्यक्रम संयोजक संपूर्ण रावत, दिनेश सजवाण, प्रकाश कोठारी, सरिता जोशी, मनीष यादव और सुमनलता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed