फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   AIIMS made people aware of cancer

एम्स ने लोगों को कैंसर के प्रति किया जागरूक

Wed, 05 Feb 2020 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
AIIMS made people aware of cancer
कैंसर दिवस पर मैराथन करते निदेशक प्रो. रविकांत व अन्य। - फोटो : RISHIKESH
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को कैंसर बीमारी के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों की जानकारी व जागरुकता से ही कैंसर से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को विश्व कैंसर दिवस के मौके पर एम्स संस्थान के निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। मैराथन एम्स परिसर से शुरू होकर आस्थापथ होते हुए साईं मंदिर परिसर में संपन्न हुई। प्रोफेसर रवि कांत ने कहा कि 96 फीसदी लोग वातावरण अथवा शराब, तंबाकू, धूम्रपान आदि के उपयोग से कैंसर जैसी घातक बीमारी से ग्रस्त हो जाते हैं। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़ते जा रहे हैं, लिहाजा उन्हें इसके प्रति जागरूकरहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

प्रोफेसर मनोज गुप्ता ने बताया कि नॉन कम्यूनिकेबल डिजीज में कैंसर ही एक ऐसी बीमारी है। इसे पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। शुगर, ब्लडप्रेशर आदि नॉन कम्यूनिकेबल डिजीज को नियंत्रित तो किया जा सकता है, मगर पूरी तरह से दुरुस्त नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर प्रो. एसपी अग्रवाल, प्रो. यूबी मिश्रा, प्रो. किम मेमन, प्रो. लतिका मोहन, प्रो. सत्यश्री, डा. सत्यवती राना, डा. पंकज गर्ग, डा. उत्तम कुमार नाथ, डा. अमित सहरावत, डा. अनु अग्रवाल, डा. रुचिका रानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed