फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   AIIMS doctors and staff took oath of cleanliness

एम्स चिकित्सकों और कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ

Sat, 02 Apr 2022 08:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
AIIMS doctors and staff took oath of cleanliness
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में स्वच्छता पखवाड़े के तहत विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के तहत पौधरोपण और स्वच्छता शपथ आदि कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

संस्थान के प्रभारी निदेशक प्रोे. अरविंद राजवंशी ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देश पर देशभर के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में इन दिनों स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत एम्स ऋषिकेश में पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मरीजों, उनके तीमारदारों व अन्य नागरिकों को स्वच्छता अपनाने को लेकर जागरूक किया गया। बीते एक अप्रैल से शुरू हुए स्वच्छता पखवाड़े के पहले चरण में संस्थान में कार्यरत समस्त स्टाफ ने शपथ लेकर अस्पताल परिसर में शत-प्रतिशत स्वच्छता अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान अस्पताल परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर डीन एकेडमिक प्रो. मनोज गुप्ता, एमएस प्रो. अश्वनी कुमार दलाल, प्रो. यूबी मिश्रा, संस्थान के उपनिदेशक अच्युत रंजन मुखर्जी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शशिकांत, वित्तीय सलाहकार कमांडेंट पीके मिश्रा, रजिस्ट्रार राजीव चौधरी, विधि अधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय, डीडीओ संदीप कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत इंद्रजीत सिंह, डीएमएस डॉ. अनुभा अग्रवाल, डॉ. पूजा भदौरिया, दीपक, नर्सिंग ऑफिसर अज्जो उन्नीकृष्णनन, सुरक्षा अधिकारी पीएस राणा, कामिनी और रमेश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed