फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh: Case filed against accused AIIMS doctor, tried to slap female nursing staff

Rishikesh: एम्स के आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज, महिला नर्सिंग स्टाफ को थप्पड़ मारने का किया था प्रयास

Mon, 17 Jun 2024 04:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 17 Jun 2024 04:44 PM IST
सार

बीते शनिवार शाम पीड़ित महिला नर्सिंग अधिकारी की ओर से एम्स पुलिस चौकी में रेजिडेंट डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी गई थी।

विज्ञापन
Rishikesh: Case filed against accused AIIMS doctor, tried to slap female nursing staff
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स में 15 जून को महिला नर्सिंग अधिकारी और रेजिडेंट डॉक्टर के बीच हुए विवाद पर कोतवाली पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन ने एम्स में महिला स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारियों को सुरक्षा देने को लेकर कैंडल मार्च निकाला।

विज्ञापन


बीते शनिवार शाम पीड़ित महिला नर्सिंग अधिकारी की ओर से एम्स पुलिस चौकी में रेजिडेंट डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी गई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एसएस बिष्ट ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर यूरोलॉजी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर आशीष के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


Rishikesh: एम्स में रेजीडेंट डॉक्टर ने किया महिला नर्सिंग स्टाफ को थप्पड़ मारने का प्रयास, शिकायत पर निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस इस ओर छानबीन में जुट गई है। उधर, नर्सिंग प्रोफेशनल डेवलपमेंट एसोसिएशन ने रविवार को एम्स प्रशासन से आरोपित रेजिडेंट डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन ने कहा कि महिला कर्मी पर बल प्रयोग करना चिंताजनक है। इसे लेकर एसोसिएशन ने सांकेतिक रूप से विरोध कर कैंडल मार्च निकाला।

गौरतलब है कि 15 जून देर शाम को एम्स में एक रेजिडेंट डॉक्टर ने महिला नर्सिंग अधिकारी को एक विभाग के बाहर नर्सिंग अधिकारी व रेजिडेंट डॉक्टर में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। महिला नर्सिंग अधिकारी ने आरोपी डॉक्टर पर थप्पड़ मारने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। दोनों के बीच हुई धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। डॉक्टर को तत्काल निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed