{"_id":"47c73045f5c20ccf25f9fca17c04d134","slug":"agriculture-mandi-in-doiwala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोईवाला में जल्द अस्तित्व में आएगी कृषि मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोईवाला में जल्द अस्तित्व में आएगी कृषि मंडी
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Sun, 13 Dec 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय किसानों के लिए खुशखबरी है। देहरादून और ऋषिकेश मंडी का क्षेत्र निकालकर डोईवाला में नई मंडी बनाने की पहल शुरू हो गई है। मंडी बन जाने पर किसानों को अपनी उपजों को लेकर दून नहीं जाना पड़ेगा। डोईवाला के जनप्रतिनिधियों और लोगों की लंबे समय से मंडी खोलने की मांग अब पूरी होने जा रही है।
विज्ञापन
कृषि उत्पादों के क्रय विक्रय करना किसानों के लिए आसान हो जाएगा। कृषि मंत्री हरक सिंह रावत ने बताया कि कृषि विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर उस पर अमल शुरू कर दिया है। देहरादून और ऋषिकेश मंडी से कुछ भाग लेकर डोईवाला मंडी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
बता दें डोईवाला क्षेत्र में बडे़ पैमाने पर साग सब्जी आदि की खेती की जा रही है। जिसमें मुख्यत: आलू, अदरक, मशाले, मशरूम आदि सब्जियों के अलावा ऐसे तमाम कृषि उपजें है जिन्हें क्षेत्रीय किसान दून अथवा ऋषिकेश मंडी ले जाते हैं। कृषि मंत्री हरक सिंह रावत ने बताया कि मंडी बनाने की प्रक्रिया विभाग शुरू कर चुका है।
विज्ञापन
जल्द मंडी अस्तित्व आ जाएगी। कृषि उत्पादन मंडी समिति डायरेक्टर सोम गुप्ता, वरिष्ठ किसान गुलशन अरोड़ा हाजी अमीर हसन आदि तमाम किसानों ने मंडी समिति बनाने की पहल शुरू करने पर कृषि मंत्री का अभिनंदन किया है।