फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Agape won the opening match and Bharat Mandir

अगापे और भरत मंदिर ने जीता उद्घाटन मैच

Sat, 21 Jan 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश। Updated Sat, 21 Jan 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Agape won the opening match and Bharat Mandir
फुटबॉल - फोटो : Demo Pic
 ऋषिकेश स्पोर्ट्स अकादमी और लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि की पहल पर श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज मैदान में शुक्रवार से कारगिल शहीद मनीष थापा की स्मृति में छह दिवसीय अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता सीनियर और जूनियर वर्गों के बीच आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता उद्घाटन का पहला मैच सीनियर वर्ग में अगापे मिशन स्कूल और जूनियर वर्ग में भरत मंदिर ने जीता। मुख्य अतिथि सीओ मनोज कत्याल और नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा और नवदीप नगलिया ने संयुक्तरूप से फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सीनियर वर्ग के उद्घाटन मैच का पहला मुकाबला पीएसके और अगापे मिशन के बीच खेला गया।
विज्ञापन


अगापे मिशन ने पीएसके को 2-0 से हराकर मैच अपने नाम किया। वहीं जूनियर वर्ग का पहला मुकाबला भरत मंदिर और निर्मल ज्ञानदान के बीच हुआ। भरत मंदिर ने निर्मल ज्ञानदान को 2-0 से हराकर मैच जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राजेश अरोड़ा, गोपाल नारंग, अमित गोयल, दीपक अग्रवाल, विशाल बिंदल, डीपी रतूड़ी, इंद्रकुमार गोदवानी, डीबीपीएस रावत, गोविंद सिंह रावत, नागेश राजपूत, शशिराणा, विजय लक्ष्मी, जितेंद्र बिष्ट, विकास नेगी, प्रवीण रावत, धीरज मखीजा, नवीन मैंदोला, शिवप्रसाद बहुगुणा, उत्तम असवाल, राम चौबे, उपदेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed