फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   After 75 years, the five kilometer long Kalimati-Talai

Rishikesh News: आजादी के बाद पहली बार बनेगा कालीमाटी-तलाई मोटर मार्ग

Sun, 28 Jan 2024 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
After 75 years, the five kilometer long Kalimati-Talai
Iपांच किमी मार्ग के निर्माण के लिए 122.94 लाख की स्वीकृति, सैकड़ों ग्रामीणों की राह होगी आसान
विज्ञापन

I

I
I

Iसंयुक्त सचिव ने 25 जनवरी को जारी किया शासनादेशI

रायपुर ब्लॉक की थानो न्याय पंचायत के भोपालपानी ग्रामसभा में देश की आजादी के 75 साल बाद पांच किलोमीटर लंबे कालीमाटी-तलाई मोटर मार्ग को शासन से मंजूरी मिली है। 122.94 लाख रुपये की लागत से मार्ग बनाया जाएगा।

राज्य योजना के अंतर्गत पहाड़ी क्षेत्र में कालीमाटी से चित्तौर थाईसेन होते हुए अपर तलाई तक पांच किलोमीटर मार्ग निर्माण को शासन ने स्वीकृति दी है। यह मार्ग बडासी, भोपालपानी, लडवाकोट और तलाई चार ग्रामसभाओं को आपस में भी जोड़ेगा। जिससे सैकड़ों ग्रामवासियों को लाभ मिलेगा। लोनिवि की तरफ से इस मार्ग को बनाने के लिए 139.44 लाख का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। शासन ने 122.94 लाख की स्वीकृति दे दी है। संयुक्त सचिव श्याम सिंह ने 25 जनवरी को शासनादेश से संबंधित पत्र लोनिवि के प्रमुख अभियंता को भेजा है।मार्ग बनने से सैकड़ों लोग भोपालपानी होते हुए एयरपोर्ट-रायपुर मार्ग तक आसानी से आवाजाही कर सकेंगे।
विज्ञापन






Iकिसान अपने उत्पादों को पहुंचा सकेंगे बाजारI

भोपालपानी और आसपास का क्षेत्र पहाड़ी अनाजों, अदरक, हल्की, मंडुआ, पहाड़ी दालें, पिंडालू आदि के लिए प्रसिद्ध है। मार्ग बनने से चार ग्रामसभाओं के किसान आसानी से रायपुर, देहरादून और दूसरे बाजारों तक अपनी फसलों और अनाजों को पहुंचा सकेंगे। जिससे किसानों की आय बढ़ने की संभावनाएं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


I
I

I
I

Iमार्ग निर्माण के लिए काफी प्रयास और पत्राचार किया है। जिसके बाद कालीमाटी-तलाई मोटर मार्ग को मंजूरी मिली है। इससे करीब चार ग्रामसभा के लोगों और किसानों को लाभ मिलेगा। - ऊषा सोलंकी ग्राम प्रधान भोपालपानी

I

I
I

I
I

Iकालीमाटी-तलाई मोटर मार्ग को 122.94 लाख की स्वीकृति मिल चुकी है। यहां के लोगों की दशकों पुरानी मांग पूरी हुई। किसान अब आसानी से अपने अनाजों को बाजार में ले जा सकेंगे। यातायात भी सुगम होगा। - बृजभूषण गैरोला विधायक डोईवालाI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed