फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Advocates demonstrated in tehsil

Rishikesh News: तहसील में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 15 Feb 2025 01:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 15 Feb 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated in tehsil
उत्तराखंड सरकार की ओर से भूमि की रजिस्ट्री प्रक्रिया ऑनलाइन किए जाने की योजना के विरोध में अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन


शुक्रवार को तहसील परिसर में बार एसोसिएशन ऋषिकेश संघ के अधिवक्ता एकत्रित हुए। अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवाण ने कहा कि सरकार अधिवक्ताओं के हितों को नजर अंदाज कर रही है। भूमि की रजिस्ट्री प्रक्रिया को ऑनलाइन कर रही है। भूमि की रजिस्ट्री एक विधिक दस्तावेज है, जिसमें विधिक परामर्श अत्यंत जरूरी है।
विज्ञापन

बिना अधिवक्ताओं की मौजूदगी के विधिक दस्तावेज तैयार कराया जाना जनमानस के लिए हितकारी नहीं है। प्रदेश सरकार को इसमें संशोधन करने की जरूरत है। प्रदेश सरकार अधिवक्ताओं का रोजगार छीनने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर शैलेंद्र सेमवाल, कमलेश कुमार, अंजू, प्रदीप ठाकुर, पीडी त्यागी, राम अवतार, खुशहाल सिंह कलूड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed