{"_id":"67b4e54b7d3ab5352e0d5a8f","slug":"advocates-demonstrated-against-the-provisions-of-ucc-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-622789-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: यूसीसी के प्रावधानों के खिलाफ अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, राजधानी देहरादून में दिखा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: यूसीसी के प्रावधानों के खिलाफ अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, राजधानी देहरादून में दिखा आक्रोश
Wed, 19 Feb 2025 01:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:43 PM IST
सार
अधिवक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार एडवोकेटस एमिडमेंट एक्ट बिल में अधिवक्ताओं के हितों के खिलाफ संशोधन करने की योजना बना रही है। उत्तराखंड सरकार की ओर से लागू समान नागरिक संहिता (यूसीसी) में विवाह पंजीकरण, उत्तराधिकार अधिनियम एवं वसीयत का पंजीकरण करने में अधिवक्ताओं को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन
देहरादून में यूसीसी को लेकर अधिवक्ताओं ने निकाली आक्रोश रैली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बार एसोसिएशन ऋषिकेश ने यूसीसी के कई प्रावधानों, रजिस्ट्री की ऑनलाइन प्रक्रिया और केंद्र सरकार के एडवोकेटस एमडिमेंट एक्ट बिल के विरोध में प्रदर्शन किया। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि अधिवक्ता हितों के खिलाफ होने वाले काम स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को बार एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें अधिवक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार एडवोकेटस एमिडमेंट एक्ट बिल में अधिवक्ताओं के हितों के खिलाफ संशोधन करने की योजना बना रही है। उत्तराखंड सरकार की ओर से लागू समान नागरिक संहिता (यूसीसी) में विवाह पंजीकरण, उत्तराधिकार अधिनियम एवं वसीयत का पंजीकरण करने में अधिवक्ताओं को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन
रजिस्ट्री की पेपरलेस और ऑनलाइन करने की सरकार की योजना है, जो अधिवक्ताओं के हितों के खिलाफ है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवाण, महासचिव शैलेंद्र सेमवाल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सत्र चलाने में सत्तापक्ष की मनमानी, बोले नेता प्रतिपक्ष-सरकार का मकसद सिर्फ बजट पारित करना
एसोसिएशन के राजेंद्र सिंह सजवाण ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की हर हाल में रक्षा की जाएगी। जो संशोधन लागू किए गए हैं या जिन्हें लाने की तैयारी है उससे अधिवक्ताओं को बाहर रखने से भविष्य में आम लोगों के सामने कई जटिलताएं आएंगी। अधिवक्ता हितों के साथ ही यह लड़ाई आम आदमी के लिए भी लड़ी जा रही है। इस मौके पर कमलेश कुमार, अंजू, प्रदीप ठाकुर, पीडी त्यागी, जय सिंह रावत, राम अवतार, खुशाल सिंह, प्रदीप वर्मा, सूरत सिंह रौतेला, रोहित गुप्ता, डीडी कुलियाल आदि मौजूद रहे।