{"_id":"6303da5a7e68507e446aa7b7","slug":"advice-to-others-mosquito-larvae-growing-in-own-office-rishikesh-news-drn4206148138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरों नसीहत स्वयं के कार्यालय में पनप रहा मच्छर का लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरों नसीहत स्वयं के कार्यालय में पनप रहा मच्छर का लार्वा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनि की रेती नगरपालिका के कार्यालय परिसर में बीते दिनों हुई बारिश का पानी कूड़ेदानों में जमा है। पालिका प्रशासन को अब तक कूड़ेदान की सफाई की याद नहीं आई है। जलभराव के चलते पानी में मच्छर का लार्वा पनपने की पूरी संभावना बनी हुई है। जबकि कुछ दिन पूर्व ही मुनिकीरेती के शीशम झाड़ी में डेंगू का एक मरीज भी मिला था।
गौरतलब है कि पूर्व में कई बार नगर पालिका प्रशासन ने मुनादी आदि के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया है। इसके अलावा पालिका के अधिकारियों द्वारा भी स्वयं से क्षेत्र भर में घूमकर कई बार लोगों को डेंगू के खतरे से बचने के लिए अपने घरों व दुकानों में बारिश का पानी जमा न होने देने की नसीहत दी गई थी। लेकिन दूसरों को नसीहत देने वाला पालिका प्रशासन अपने ही घर में जमा बारिश के पानी का निस्तारण करना कैसे भूल सकता है। पालिका प्रशासन को लोगों को दी गई नसीहत पर स्वयं भी अमल करने की आवश्यकता है।
बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण पालिका परिसर में पड़े कूड़ेदानों में पानी जमा हुआ होगा। कूड़ेदानों को खाली कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
तनवीर सिंह मारवाह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका मुनिकीरेती