फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Adverse weather threatens crops; winds flatten paddy and sugarcane

Rishikesh News: मौसम की मार से फसलों पर संकट, हवाओं से गिरी धान और गन्ने की फसल

Fri, 09 Oct 2026 06:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 09 Oct 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Adverse weather threatens crops; winds flatten paddy and sugarcane
डोईवाला। अक्तूबर माह में हो रही बारिश किसानों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। खेतों में धान की फसल पककर तैयार है और कई क्षेत्रों में कटाई भी शुरू हो गई है। ऐसे समय में बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बारिश और तेज हवाएं क्षेत्र की फसलों को नुकसान पहुंचा रही हैं। ऐसे में धान और गन्ने की फसल गिरना शुरू हो गई है। बता दें कि डोईवाला क्षेत्र में करीब 1000-1200 हेक्टेयर भूमि पर धान की बुवाई की जाती है। इन दिनों अधिकांश खेतों में धान की फसल पककर तैयार हो गई है। किसान फसलों की कटाई में भी जुट गए है लेकिन लगातार बदलते मौसम ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुरुआती दौर में धान की बुवाई करने वाले किसानों के सामने कटाई और फसल को सुरक्षित रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी फसल गिरने से धान की गुणवत्ता प्रभावित होने और उत्पादन में कमी आने की आंशका है। किसान उमेद वोरा ने बताया कि फसल गिरने के बाद खेतों में नमी बढ़ने से चूहों और अन्य कीटों का प्रकोप भी बढ़ सकता है। किसान रणजोध सिंह ने बताया कि तेज हवाओं का कहर गन्ने की फसल पर पड़ रहा है। गन्ना भी लगातार गिरने लगा है। कृषि विशेषज्ञ डीएस असवाल ने बताया कि अक्तूबर माह में हो रही बारिश फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो रही है। बारिश और तेज हवाएं खेतों में खड़ी फसल को गिराने का काम कर रही है। इससके किसानों को क्षति पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed