फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Administration run on illegal camps

अवैध रूप से संचालित कैंपों पर चला प्रशासन का डंडा

Thu, 26 Dec 2019 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Administration run on illegal camps
बवाड़ी कठिया में अवैध कंपों को हटाते लोग। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। नरेंद्रनगर तहसील के अंतर्गत बवाणी कठिया गांव के हेंवल नदी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित होने वाले कैंपों पर प्रशासन का डंडा चला। इस दौरान यहां लगे करीब 80 कैंपों को पुलिस एवं राजस्व कर्मियों ने हटवाया। साथ ही उनके बिजली के कनेक्शन भी काटे गए। प्रशासन की इस कार्रवाई से कैंप संचालकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

तहसीलदार मंजू राजपूत और राजस्व निरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की एक टीम बुधवार को नरेंद्रनगर तहसील के क्षेत्रांतर्गत धमांस्यू पट्टी स्थित बवाणी कठिया गांव में पहुंची। यहां उन्होंने हेंवल नदी के किनारे क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि यहां अवैध रूप से कैंपों को संचालित किया जा रहा है। इस पर तहसीलदार ने मौके पर उपस्थित कैंप संचालकों को तत्काल यहां से कैंप हटाने के निर्देश दिए। काफी देर तक कैंप संचालकों के कैंप न हाटाए जाने पर तहसीलदार ने राजस्व एवं पुलिसकर्मियों को कैंप हटाने के लिए कहा। इससे यहां कैंप संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। आननफानन सभी अपना सामान समेटते नजर आए। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस ने यहां के करीब 80 कैंपों को हटवाया गया। राजस्व निरीक्षक पवन कुमार ने बताया यहां पर अवैध रूप से कैंपों का संचालन होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके तहत इनको हटाने की कार्रवाई की गई है। साथ ही यहां पर दोबारा अवैध रूप से कैंपों का संचालन न करने की सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

प्रतिवर्ष अवैध रूप से संचालित होते हैं यहां कैंप
सूत्रों के अनुसार बवाणी कठिया में हेंवल नदी के इस किनारे पर प्रतिवर्ष अवैध रूप से कैंपों का संचालन होता है। इन कैंप संचालकों में प्रशासन का कोई खौफ नजर नहीं आता है। कारण यह है कि कड़ी कार्रवाई न होने के कारण यहां अवैध रूप से कैंपों संचालन करने वालों के हौंसले काफी बुलंद हो चुके हैं। प्रशासन की बार-बार कार्रवाई के बावजूद यहां पर पुन: अवैध रूप से कैंप का बेधड़क रूप से संचालन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed