फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Administration removed shops from outside the corporation

विरोध के बीच प्रशासन ने हटाई निगम के बाहर से दुकानें

Sat, 13 Nov 2021 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Administration removed shops from outside the corporation
ऋषिकेश। प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई कर हरिद्वार रोड नगर निगम कार्यालय के सामने से सब्जी मंडी को हटा दिया है। कार्रवाई के दौरान सब्जी व्यापारियों ने मूलभूत सुविधाओं के आभाव में चंद्रभागा पुल के नीचे शिफ्ट होने पर विरोध प्रकट किया। हालांकि प्रशासन की सख्ती के आगे व्यापारियों की एक नहीं चली। लेकिन चंद्रभागा पुल के नीचे जाने के बजाय व्यापारियों ने जीवनी माई रोड पर दुकानें सजा ली।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के आदेश पर बीते साल निगम प्रशासन ने जीवनी माई मार्ग से 106 सब्जी फल व्यापारियों को हटा दिया था। व्यापारियों को पहले आईएसबीटी और फिर नगर निगम कार्यालय के बाहर शिफ्ट किया गया। लेकिन दुकानों के चलते सड़क पर जाम और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के चलते दुकानों को चंद्रभागा पुल के नीचे शिफ्ट करने योजना तैयार की गई। सड़क के चौड़ीकरण की कार्रवाई के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की शुरू होने के साथ व्यापारियों को हटाया दिया गया। लेकिन व्यापारी विरोध प्रकट कर जीवनी माई मार्ग पर दुकानें लगा दी। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल, सहायक नगर आयुक्त एलमदास, धीरेंद्र दत्त सेमवाल आदि थे।
विज्ञापन

नगर आयुक्त पर सभी सब्जी व्यापारियों को चंद्रभागा पुल के नीचे शिफ्ट होने को कहा गया था। कितने व्यापारी शिफ्ट हुए इसकी जानकरी नहीं है। चंद्रभागा पुल के नीचे जल्द ही मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यदि कोई सब्जी व्यापारी जीवनी माई मार्ग पर दुकान लगाता है तो उसको हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एलमदास, सहायक नगर आयुक्त, ऋषिकेश।
नगर निगम प्रशासन ने सब्जी व्यापारियों को चंद्रभागा पुल के नीचे शिफ्ट होने के लिए कहा। वहां पर मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। ऐसे में अधिकांश सब्जी व्यापारी जीवनी माई मार्ग पर चले गए। जैसे ही निगम प्रशासन की ओर से चंद्रभागा पुल के नीचे व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी, जीवनी माई मार्ग से दुकानें शिफ्ट की जाएंगी।
- राजू गुप्ता, अध्यक्ष, फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेता समिति ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed