फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Administration ordered to stop the construction of Tehsil Chowk

प्रशासन ने तहसील चौक निर्माण रुकवाने के दिए आदेश

Tue, 24 Nov 2020 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Administration ordered to stop the construction of Tehsil Chowk
बाईपास मार्ग के बीच में बनाया जा रहा चौक। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। नगर निगम की ओर से स्वर्गीय बाग सिंह बिष्ट मार्ग के बीच में तहसील रोड पर बनाए जा रहे चौक को प्रशासन की ओर से रोकने के आदेश दे दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से कहा गया है की जब तक स्व.बाग सिंह बिष्ट के परिजनों को नगर निगम संतुष्ट नहीं कर पाता, तब तक निर्माण कार्य पर रोक बनी रहेगी।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से अक्तूबर में बाईपास रोड पर तहसील रोड पर एक चौक का निर्माण किया जा रहा है, निगम की ओर से इस चौक का नाम गौरा देवी रखा जाना है। इस चौक का नाम गौरा देवी का नाम रखने की जानकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बाग सिंह बिष्ट के परिजनों को मिली तो तब उनके पुत्र बुद्धि सिंह बिष्ट ने चौक के नाम को लेकर आपत्ति जताई थी। बुद्धि सिंह बिष्ट का कहना था कि यह रोड के मध्य यह चौक बनाया जा रहा है वह उनके पिता मान सिंह बिष्ट के नाम पर है। उनका कहना था कि जब इस मार्ग का नाम सभी रिकॉर्ड में उनके पिताजी के नाम पर दर्ज है तो, इस प्रकार नाम बदलना गलत है। जब नगर निगम ने उनकी बात नहीं मानी तो तो बुद्धि सिंह बिष्ट ने तहसील परिसर में 16 अक्तूबर से 12 नवंबर तक 27 दिन का धरना दिया था। उसके बाद एसडीएम की एसडीएम वरुण चौधरी की ओर से आश्वासन देने के बाद उन्होंने धरना तोड़ दिया था। रविवार को नगर निगम की ओर से फिर से चौक के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने की कोशिश की गई तो, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाग सिंह बिष्ट के पुत्र मेहरबान सिंह बिष्ट ने सोमवार को एसडीएम के सामने आपत्ति दर्ज कराई। जिसके जवाब में एसडीएम वरुण चौधरी की ओर से मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल को यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं। एसडीएम का कहना है कि जब तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाग सिंह बिष्ट के परिजन संतुष्ट नहीं होते, तब तक चौक पर किसी प्रकार का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed