फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Administration did not alert even after 24 hours in Katal

काटल में घटना के 24 घंटे बाद भी प्रशासन नहीं हुआ अलर्ट

Thu, 26 Aug 2021 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Administration did not alert even after 24 hours in Katal
लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर रत्तापानी के समीप सड़क पर आया मलबा। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। टिहरी जिले के नरेंद्रनगर तहसील के जमोला क्षेत्र के काटल गांव में मंगलवार रात 10 बजे बादल फटने की घटना हुई। सुबह आठ बजे ग्रामीणों ने घटना की सूचना आपदा प्रबंधन मुख्यालय नई टिहरी, एसडीएम नरेंद्र नगर और राजस्व निरीक्षक जसोला उत्तम राणा को दी। सूचना के बाद प्रशासन के नाम पर केवल क्षेत्रीय पटवारी ही मौके पर पहुंचा, अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के गांव में न पहुंचने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

बादल फटने के कारण काटल गदेरा उफान पर आ गया था, बिजली के पोल और गांव की संपर्क रोड का काफी हिस्सा बह गया था। कई स्थानों पर ट्रांसफॉर्मर और बिजली के पोल बहने से काटल, नौडु, तिमली और चौक गांव में विद्युत आपूर्ति ठप है। चार गांव में करीब 2500 आबादी रहती है। गांव का शिवपुरी और ऋषिकेश से भी संपर्क कट गया है। बताया जा रहा है कि इन गांव के आसपास जंगल कैंप में चल रहे हैं, कुछ पर्यटक भी यहां फंस गए हैं। कुछ पर्यटक पैदल ही शिवपुरी तक पहुंचे, उसके बाद नेशनल हाईवे 58 होते हुए ऋषिकेश तक पहुंचे। शिवपुरी से काटल गांव की दूरी करीब 12 किलोमीटर है। स्थानीय निवासी राजवीर सिंह भंडारी, कुंवर सिंह, प्रेम सिंह, मोती सिंह,धर्म सिंह, विनोद सिंह,भगवान सिंह ने बताया कि इस घटना में कटल गांव के करीब 25 से 30 लोगों के खेत बह गए, कुछ लोगों के खेतों में खड़ी फसल पर सड़क का मलबा गिर गया। गांव में इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों के गांव ना पहुंचने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

  यमकेश्वर ब्लॉक अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्र बैरागढ़ गांव के समीप गदेरों में आया पानी ।

यमकेश्वर ब्लॉक अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्र बैरागढ़ गांव के समीप गदेरों में आया पानी ।- फोटो : RISHIKESH

  शिवपुरी के काटल गांव में बादल फटने से आया पानी।

शिवपुरी के काटल गांव में बादल फटने से आया पानी।- फोटो : RISHIKESH

  शिवपुरी के काटल गांव में बादल फटने से आया मलबा।

शिवपुरी के काटल गांव में बादल फटने से आया मलबा।- फोटो : RISHIKESH

ऊफान पर आया काटल गांव का गदेरा।

ऊफान पर आया काटल गांव का गदेरा।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed