{"_id":"2da6a586d66ec707db3938465c25f8b8","slug":"actress-padhmini-kohlapuri-in-permarth-niketan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमार्थ निकेतन पहुंचीं अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमार्थ निकेतन पहुंचीं अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Sat, 12 Dec 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी शुक्रवार को स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचीं। उन्होंने आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि से मुलाकात की। गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण आदि संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा की। स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि मां गंगा बिना भेदभाव के सबके प्रति सहिष्णुता का व्यवहार करती रही है।
विज्ञापन
संपूर्ण प्रकृति एवं पर्यावरण मानव जाति के प्रति सहिष्णु रहता है। मनुष्य को भी इन सभी के प्रति और आपस में एक-दूसरे के साथ सहिष्णुता के भाव से रहना चाहिए। स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने अभिनेत्री पद्मिनी को रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी जिंदगी, ड्रीम गर्ल, साजन बिना सुहागन, सत्यम शिवम सुंदरम जैसी कई चर्चित फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
उन्हें सुपरहिट फिल्म प्रेम रोग के लिए बेस्ट अभिनेत्री का सम्मान प्राप्त हो चुका है। इस मौके पर मशहूर फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर की पत्नी शिवांगी कपूर, सीता, सोनल जैन, शर्मिला कपूर, पारुल शाह, शर्मिष्ठा, अवंती बिड़ला मौजूद थे।
विज्ञापन