फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Activists connected the BJP with the experiences of the camp now: Trivendra

जनसंघ की लंबी यात्रा के बाद भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन बना: अजय कुमार

Wed, 04 Nov 2020 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Activists connected the BJP with the experiences of the camp now: Trivendra
रानीपोखरी में भाजपा मंडल के प्रशिक्षण शिविर में मंचासीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत। - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। भाजपा संगठन के रानीपोखरी और माजरी ग्रांट मंडल के प्रशिक्षण शिविर में शिरकत कर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान उन्होंने उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के अनुभव लेकर कार्यकर्ता अब जनता को भाजपा के साथ जोड़ने का काम करें। कहा कि सरकार लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर स्तर पर सहयोग दे रही है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य के विकास ने गति पकड़ी है।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सबसे पहले रानीपोखरी मंडल के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण शिविर के अनुभव लेकर जनता को भाजपा के साथ जोड़ने के लिए कहा। प्रशिक्षण शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, मीडिया प्रभारी संपूर्ण रावत, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र मनवाल, महामंत्री प्रेम पुंडीर,शेखर वर्मा, कुलदीप कुमार, ज्योति प्रसाद गैरोला ,सुभाष रावत, देवेन्द्र प्रसाद ,दीवान सिंह सोंलकी, दिवान सिंह रावत, गजेन्द्र पंवार, सूरज, नीरज कुमार आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर माजरी ग्रांट भाजपा मण्डल का प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को समाप्त हो गया। प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता शिवप्रसाद ममंगाई, कृष्ण कुमार सिंघल, रविन्द्र पेटवाल मनीष नैथानी, दूसरे सत्र में रितुराज और पंकज रावत, तीसरे सत्र में मुख्यमंत्री रावत व चौथे सत्र में अनिल गोयल ने संबोधन दिया। शिविर में मंडल अध्यक्ष राजकुमार ,सुंदर दास, जसपाल सिंह, किशन नेगी, शिवप्रसाद सती,प्रताप बिष्ट, जरनैल सिंह, इस्लाम अहमद, गगनदीप सिंह, ललित जायसवाल आदि थे।
विज्ञापन

जनसंघ की लंबी यात्रा के बाद बड़े संगठन के रूप में उभरी भाजपा: अजय कुमार
ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, जिला महामंत्री अरुण मित्तल और मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता संगठन महामंत्री अजय कुमार ने बीजेपी के इतिहास और विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनसंघ को प्रथम चुनाव में 3 लोकसभा सीटें और 3.6% मत प्राप्त हुए थे। इसी जनसंघ की लंबी यात्रा के बाद आज बीजेपी सबसे बड़ा संगठन बन गया है। नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य व पूर्व महामंत्री उत्तराखंड नरेश बंसल ने कहा की 2014 के बाद देश की राजनीति में बहुत बदलाव आए हैं। कभी गरीबी हटाओ का नारा देने वाले दल गरीबी नहीं हटा पाए। कहा कि देश में मोदी सरकार 115 से अधिक ऐसी योजनाएं लाई, जो केवल गरीबों के उत्थान के लिए थीं। इस मौके पर जिला महामंत्री अरुण कुमार मित्तल, शेखर वर्मा , हिमांशु संगतानी, सुमित पवार, विधानसभा ऋषिकेश के पालक व राज्यमंत्री करण बोरा, ऋषिकेश मंडल प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, मेयर अनीता ममगांई, देवेंद्र सकलानी, इंदर कुमार गोडवानी, शिव कुमार गौतम, सिद्धार्थ डंगवाल, संदीप गुप्ता, राकेश अग्रवाल, राकेश चंद्र कविता शाह, सरोज डिमरी, हरिशंकर प्रजापति, उषा जोशी, नितिन सक्सेना, सहित सभी अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके बाद संगठन महामंत्री भाजपा अजेय कुमार अपने निजी दौरे पर स्वर्गाश्रम मंडल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वर्गाश्रम मंडल में 10 और 11 को आयोजित होने वाले मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि: नरेश बंसल
ऋषिकेश। बीजेपी के वीभद्र मंडल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ता की क्षमता में वृद्धि होती है। मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, वीरभद्र मंडल के मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, पार्षद वीरेंद्र रमोला, पार्षद विपिन पंत, पार्षद सुंदरी कंडवाल, रविंद्र कश्यप, रविंद्र कुमार, जगदंबा रतूड़ी, विजेंद्र मोगा, महावीर चमोली, रमेश चंद शर्मा, रजनी बिष्ट, दिनेश बिष्ट सुनील यादव आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद सुंदरी कंडवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed