फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Action will be taken on using single use plastic during Chardham Yatra

चारधाम यात्रा के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने पर होगी कार्रवाई

Tue, 26 Apr 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on using single use plastic during Chardham Yatra
30 नगर निगम सभागार में अधिकारियों और व्यापारियों के साथ बैठक करती मेयर अनीता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
चारधाम यात्रा को लेकर मेयर अनीता ममगाईं ने व्यापारियों के साथ बैठक कर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने और सामान दुकानों के अंदर ही रखने की अपील की। मेयर ने कहा सिंगल यूज पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निगम सभागार में आयोजित बैठक में मेयर ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा में रिकार्ड यात्री आएंगे। यात्रा के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग रोकने के लिए निगम प्रशासन पूर्व में जागरूकता अभियान चला चुका है। लेकिन अब भी कई व्यापारी सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कर रहे हैं। यात्रा मार्ग पर दुकानों का सामना अंदर ही रखना होगा। जिससे यात्री आसानी से आ जा सके। बैठक में व्यापारी प्रतिनिधियों ने सुझाव रखे। व्यापारियों ने सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में नगर आयुक्त गिरीश चंद गुणवंत, अधिशासी अभियंता विनोद जोशी, प्रभारी सहायक नगर आयुक्त आनंद मिश्रवाण, कोतवाल रवि सैनी, नायब तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल, राजेश भट्ट, राजकुमार अग्रवाल, ललित मोहन मिश्र, प्रतीक कालिया, हितेंद्र पंवार, संदीप गुप्ता, विनोद शर्मा, पवन शर्मा, नवल कपूर, अतुल शर्मा, अजय कालरा, ज्योति सहगल, गौरव सहगल, प्रिंस मनचंदा, अखिलेश मित्तल, संजय पंवार, पंकज चावला, नीरज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed