फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Action will be taken on hotels running without fire NOC

बगैर फायर एनओसी के चल रहे होटलों पर होगी कार्रवाई

Wed, 22 Jan 2020 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on hotels running without fire NOC
तपोवन में होटल व्यवसायियों की बैठक लेते एएसपी उत्तम सिंह नेगी। - फोटो : RISHIKESH
तपोवन क्षेत्र में वर्षों से बिना फायर एनओसी के संचालित होटलों पर कार्रवाई होगी। दिल्ली में हुए हादसे के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। मंगलवार को होटल संचालकों के साथ हुई बैठक में एसएसपी टिहरी ने सख्त लहजे में कहा कि जिन प्रतिष्ठानों के पास फायर एनओसी नहीं है वे कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहें। साथ ही उन्होंने अन्य मानकों का भी कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

तपोवन स्थित एक होटल में एडिशनल एसपी उत्तम सिंह नेगी ने होटल संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने संचालकों को होटल की गैलरी और प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही पर्यटकों का डाटा रजिस्टर में दर्ज करने की हिदायत दी। उन्होंने विदेशी पर्यटकों पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कही। एएसपी ने कहा कि विदेशी पर्यटक बीजा पर भारत आते हैं और यहां होटलों में कमरा लेकर व्यापार करते हैं यह गैर कानूनी है। इस संबंध में कोई भी जानकारी होटल संचालकों को मिलती है तो तत्काल नजदीकी पुलिस को सूचना दें। उन्होंने होटल के अंदर अग्निशमन यंत्र भी लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एएसपी ने होटल संचालकों को अपने कर्मचारियों का सत्यापन कराने के निर्देश जारी किए। साथ ही कहा कि आदेशों का पालन नहीं करने वाले होटल संचालकों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। इस अवसर पर थाना प्रभारी आरके सकलानी, एसएसआई संजीव कुमार, चौकी प्रभारी नीरज रावत, महिला एसआई शाहिदा परवीन, पुष्पेंद्र कुमार, अजय कुमार, शैलेश ध्यानी, सुरेश काला, रमेश गोस्वामी, लोकेश जोशी, शिवराज सिंह, मनीष, प्रतीक बहुगुणा, देव कैंतुरा, दिनेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जिन होटलों के पास फायर एनओसी नहीं है उनका सर्वे करवाया जाएगा। सूची आने के बाद संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजकर वैधानिक कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। - उत्तम सिंह नेगी, एएसपी, टिहरी

----
तपोवन में कई बहुमंजिला भवन और होटल हैं जिनमें सेफ्टी एक्जिट नहीं हैं। दिल्ली की घटना को देखते हुए क्षेत्र में फायर हाइड्रेंट हैं या नहीं इसकी जानकारी उपलब्ध कराने के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
- आरके सकलानी, थाना प्रभारी, मुनिकीरेती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed