फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Action will be taken if you create a ruckus after drinking alcohol

शराब पीकर हुड़दंग मचाया तो होगी कार्रवाई

Wed, 01 Jun 2022 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if you create a ruckus after drinking alcohol
स्थानीय व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में पुलिस ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हेमकुंड यात्रा पर जाने वाले जो यात्री रेट्रो साइलेंसर लगी बाइक का प्रयोग करेंगे उनकी बाइक सीज की जाएगी। दरअसल मुनिकीरेती थाने में चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर पुलिस की ओर से आयोजित बैठक में व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने शिकायत की थी।
विज्ञापन

बुधवार को मुनिकीरेती थाना स्थित कार्यालय में थाना प्रभारी रितेश शाह ने चारधाम, हेमकुंड साहिब यात्रा, मिशन कामधेनु और अवैध अतिक्रमण हटाने पर व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों से सुझाव मांगे। व्यापारियों ने बताया कि युवक यात्रा मार्ग पर बाजार में रात को शराब पीकर युवक हुड़दंग मचाते हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब होता है। व्यापारियों ने कहा हेमकुंड यात्रा पर जाने वाले कई यात्री रेट्रो साइलेंसर लगी बाइक का प्रयोग कर रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने मुनिकीरेती क्षेत्र के आवारा पशुओं को कांजी हाउस में भेजने का सुझाव भी दिया। थाना प्रभारी रितेश शाह ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने व्यापारियों से दुकानों के बाहर सड़क से अतिक्रमण हटाने और अभियान के दौरान टीम का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान होटल एसोसिएशन ऑफ तपोवन लक्ष्मणझूला के अध्यक्ष रवि भंडारी, वीरेंद्र सिंह गुसाईं, लेखराज भंडारी, शंकर राय, वेद प्रकाश मैथानी, मोहन सिंह, सुरेश उनियाल, कविता कंडवाल, सरोज कोठारी, सुंदरी जोशी, हेमा डबराल, धर्मेंद्र नौटियाल, पंकज साही, वैभव थपलियाल, राजेश गवाड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed