{"_id":"6786bbb1889cf69860024e28","slug":"accused-of-threatening-to-kill-case-registered-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-594655-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: जान से मारने की धमकी देने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: जान से मारने की धमकी देने का आरोप, केस दर्ज
Wed, 15 Jan 2025 01:02 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
महिला के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीन दिन पहले आरोपी की पुत्री को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि जाहिरा खातून निवासी तेलीवाला ने दी तहरीर में बताया कि वह गांव में नशे के विरुद्ध आवाज उठाती हैं। दो तीन पहले नियावाला निवासी तुफैल की पुत्री को पुलिस ने स्मैक तस्करी में गिरफ्तार किया था। जिस पर तुफैल लगातार उनके घर आकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने तुफैल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन