फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Accused of raping a minor arrested from Dinanagar, Punjab

Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पंजाब के दीनानगर से गिरफ्तार

Fri, 27 Sep 2024 08:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:03 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping a minor arrested from Dinanagar, Punjab

विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज



थाना पुलिस ने नाबालिग को भगाने के आरोप में एक युवक को पंजाब से गिरफ्तार किया है। नाबालिग को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।



थाना में बीते 5 अगस्त को एक आदमी ने लिखित तहरीर दर्ज कराई। जिसमें बताया कि उनकी नाबालिग भतीजी सुबह घर से बैंक गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


यमकेश्वर थानाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस टीम ने नाबालिग का अपहरण करने वाले आरोपी युवक को पंजाब के दीनानगर से गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी के कब्जे से नाबालिग को बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि विवेचना के दौरान आरोपी युवक की ओर से नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की बात भी सामने आई है। जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध की बढ़ोतरी करते हुए दुष्कर्म सहित पॉक्सो अधिनियम में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed