फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Accused of rape with a foreign women

विदेशी महिला से दुष्कर्म का आरोपी धरा

Wed, 18 Jan 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश। Updated Wed, 18 Jan 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Accused of rape with a foreign women
jail - फोटो : Demo Pic

मुनिकीरेती थाना पुलिस ने विदेशी महिला से दुष्कर्म के आरोपी को धर दबोचा है। पुलिस ने उसे टिहरी न्यायालय में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। ध्यान रहे, पीड़िता ने दो जनवरी को लक्ष्मण झूला थाने में ऑनलाइन केस दर्ज कराया था। कनाडा की रहने वाली महिला ने बताया था कि वह दिसंबर में ऋषिकेश घूमने आई थी।

विज्ञापन


इस दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जो उसे घुमाने के बहाने एक निर्माणाधीन पुल के पास ले गया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना 14 दिसंबर की थी। लक्ष्मण झूला पुलिस ने तहरीर के आधार पर राहुल नामक एक युवक के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


तहकीकात में घटना मुनिकीरेती थाना क्षेत्र की होने पर मामला 13 जनवरी को संबंधित थाना क्षेत्र में हस्तानांतरित किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि सुरागकशी के दौरान आरोपी हत्थे चढ़ गया। उसकी पहचान शाहरुख उर्फ राहुल निवासी ग्राम बिजौनी, मंगलौर, जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने जुर्म कबूला। इसके बाद उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed