फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Accused arrested for kidnapping minor

Rishikesh News: नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 30 Jan 2026 02:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 30 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for kidnapping minor
रानीपोखरी पुलिस ने नाबालिग को भगाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। बीते 26 जनवरी को क्षेत्र के एक व्यक्ति ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। उक्त व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर नाबालिग की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर 28 जनवरी को नाबालिग को जनपद लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश से बरामद कर लिया। वहीं आरोपी रोशन (23) निवासी ग्राम मोतीपुर थाना सिंगाही जनपद लखीमपुर खीरी यूपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी ने कहा कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म की पुष्टि भी हुई है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत दुष्कर्म की धारा भी लगाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed