{"_id":"97d6b35782b77269a6dd2e7570e00d44","slug":"accident-of-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी की बोरी लदा ट्रक पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी की बोरी लदा ट्रक पलटा
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Fri, 26 Feb 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास घुमावदार तेज ढलान पर उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब स्कूटी सवार महिला को बचाने के प्रयास में चीनी की बोरियों से लदा ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। गनीमत रही कि उस समय मार्ग से कोई वाहन नहीं गुजरा, नहीं तो ट्रक की चपेट में आने बड़ी क्षति हो सकती थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर डोईवाला चीनी मिल से एक ट्रक चीनी लेकर ढालवाला स्थित खाद्य आपूर्ति गोदाम आ रहा था। सात मोड़ पार करने के बाद ट्रक जैसे ही काली मंदिर से पहले घुमावदार तेज ढलान पर पहुंचा कि सामने से एक स्कूटी विपरीत दिशा की ओर आ गई। स्कूटी को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर मार्ग पर पलट गया।
विज्ञापन
स्कूटी महिला चला रही थी, जो ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। ट्रक पलटते ही चीनी की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। ट्रक चालक वीरेंद्र निवासी डोईवाला को मामूली चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बड़ा हादसा टल गया। चीनी की बोरियां दूसरे ट्रक में लादी गईं। इस दौरान मार्ग पर करीब एक घंटे जाम की स्थिति बनी रही। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को क्रेन की मदद से मार्ग के किनारे कर बाधित यातायात सुचारु कराया गया।
विज्ञापन