{"_id":"574b465f4f1c1bd24c108efe","slug":"accident-of-jeep-four-injuried","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर जीप पलटी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर जीप पलटी, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Mon, 30 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे पर गलत दिशा में आए ट्रक से बचने के प्रयास में एक जीप बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में जीप में सवार एक ही परिवार के लोग घायल हो गए। घायलों को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
घटनाक्रम के मुताबिक शनिवार तड़के एक जीप में दून से श्रीनगर की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है सुबह आठ बजे करीब हाईवे पर ब्यासी और कौडियाला के बीच सामने से एक ट्रक तेजी से गलत दिशा की ओर आया, उसे बचाने के प्रयास में जीप अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
दुर्घटना होने पर जीप में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल मसौदी लाल (86), उनकी पत्नी गणेेशी देवी (75), बेटा इंद्रप्रकाश रडवाल (43) निवासी पोखरी, जिला चमोली गढ़वाल और पूनम (33) पत्नी नरेश कुमार निवासी गोपेश्वर को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि जीप में एक ही परिवार के सात लोग सवार थे, अन्य सुरक्षित हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। जीप इंद्रप्रकाश चला रहा था।
विज्ञापन
पिकअप वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत
ऋषिकेश-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुर्जर टीला चौकी प्लासडा के पास एक पिकअप वाहन के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पिकअप वाहन ऋषिकेश मंडी से सब्जी लेकर घनसाली के घुत्तू जा रहा था।
गुर्जर टीला पुलिस चौकी प्लासडा के पास चालक पिकअप पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन खाई में जा गिरा। जिससे चालक बलदेव सिंह (27) पुत्र समन सिंह निवासी चैत गांव घनसाली की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिकअप पर सवार जलम सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी कैलबागी घनसाली घायल हो गया। घायल को ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।