फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   accident at railway road

रेलवे रोड पर टला बड़ा हादसा

Sun, 20 Mar 2016 03:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Sun, 20 Mar 2016 03:16 AM IST
विज्ञापन
accident at railway road
ट्रक - फोटो : amar ujala

शनिवार को रेलवे रोड पर उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब एक अनियंत्रित ट्रक एक आवास की चहारदीवारी को रौंदते हुए अंदर जा घुसा। गनीमत रही कि उस वक्त आसपास कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक शनिवार दोपहर एक ट्रक रेलवे स्टेशन की ओर से घाट चौक की ओर आ रहा था। इसी बीच रेलवे रोड पर हरीचंद बालिका इंटर कालेज के पास ट्रक बेकाबू हो गया। तेज ढलान पर चालक ने ट्रक को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुुताबिक ट्रक मार्ग किनारे एक आवास की चहारदीवारी से जा टकराया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त चहारदीवारी के बीच एक ट्रक खड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त चहारदीवारी के आसपास और मार्ग पर कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में चालक ने ट्रक के अचानक ब्रेक फेल होना बताया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed