{"_id":"6aa313dc8d49473663086126","slug":"abvp-vocal-about-college-problems-rishikesh-news-c-5-1-drn1089-1063316-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर एबीवीपी मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर एबीवीपी मुखर
Fri, 11 Sep 2026 02:02 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं और सुविधाओं को बढ़ाने की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से बिजली,पानी, स्वच्छता के अलावा कॉलेज में सैनिटरी वेंडिंंग मशीन लगाने की मांग की है।
डोईवाला महाविद्यालय में सुविधाओं में इजाफा नहीं होने पर बृहस्पतिवार को एबीवीपी कार्यकर्ता मुखर हो गए और प्राचार्य कक्ष पहुंचकर दिए ज्ञापन में कहा कि महाविद्यालय के सभी संकायों के भवनों में नियमित रूप से साफ-सफाई की जानी चाहिए। इसके अलावा शौचालयों की स्वच्छता, पेयजल की उचित व्यवस्था की मांग रखी। छात्र संघ अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि परिषद विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर हमेशा तत्पर रहा है। छात्रहित के मुद्दे लगातार उठाए जाएगे। इस दौरान दुर्गा, प्रिंस शर्मा, दीपक नौटियाल, पलक, जितेन्द्र सिंह, मोहित डंगवाल, आदर्श, अभिनव और सुहानी आदि मौजूद रहे।