फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Crowds of pilgrims at Transit Camp; facilities lacking

Rishikesh News: ट्रांजिट कैंप में लग रही यात्रियों की भीड़, सुविधाएं गायब

Fri, 11 Sep 2026 04:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 11 Sep 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
Crowds of pilgrims at Transit Camp; facilities lacking
- यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए सीसीटीवी कैमरे भी खराब
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप में लग रही यात्रियों की भीड़, सुविधाएं गायब
ऋषिकेश। मौसम साफ होते ही अलग-अलग राज्याें से तीर्थयात्री चारधाम की यात्रा पर जाने के लिए ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश पहुंच रहे हैं। हालांकि यात्रा प्रशासन की ओर से यात्रियों के अधूरी तैयारियां की गई हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चारधाम यात्रा जाने के लिए प्रतिदिन करीब 500 से अधिक तीर्थयात्री ऋषिकेश पहुंच रहे हैं व यहां से रोटेशन की बसों से चारधाम की यात्रा के लिए रवाना हो रहे हैं। इसके बावजूद भी ट्रांजिट कैंप में तीर्थयात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाओं के इंतजाम नहीं किए गए हैं। कैंप में यात्रियों के लिए कूलर नहीं लगाए गए हैं जिससे यात्री उमस से परेशान हो रहे हैं। बाहर शमियाना न लगाए जाने से यात्री हरी घास के ऊपर बैठने को मजबूर हैं। वहीं, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी खराब पड़े हैं। दूसरे गेट का दरवाजा टूटने से मच्छर मक्खी, लावारिस कुत्ते ट्रांजिट कैंप के अंदर घुस रहे हैं। यात्रा प्रशासन के अधिकारी व्यवस्थाएं जुटाने के बजाय कार्यालय से बाहर आने को तैयार नहीं हैं। इस संबंध में जब संबंधित अधिकारी को फोन किया गया तो यात्री सुविधाओं के बारे चारधाम यात्रा प्रशासन के विशेष कार्याधिकारी प्रजापति नौटियाल ने बताया वह विभागीय कार्य से यमुनोत्री गए हुए हैं। ट्रांजिट कैंप में यात्रियों की सुविधा की व्यवस्था यात्रा प्रशासन के मुख्य कार्याधिकारी मनमोहन रावत की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed