फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Absentee tahsil producer suspended.

तहसील के गैरहाजिर पेशकार सस्पेंड

Sat, 13 May 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश। Updated Sat, 13 May 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
Absentee tahsil producer suspended.
तहसील में निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कक्ष में दस्तावेजों की जांच करते गढ़वाल आयुक्त विनोद शर्मा । - फोटो : amarujala

आयुक्त गढ़वाल मंडल विनोद शर्मा ने शुक्रवार को तहसील का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी से नदारद उपजिलाधिकारी के पेशकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके अलावा बदइंतजामी और बदहाल सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई। इसके बाद आयुक्त ने बीटीसी परिसर में चारधाम यात्रा व्यवस्थाएं भी देखीं।

विज्ञापन



शुक्रवार को तहसील पहुंचे आयुक्त गढ़वाल मंडल विनोद शर्मा ने तहसीलदार रेखा आर्य के कार्यालय में अभिलेखों की जांच की। तहसीलदार कोर्ट में भूमि विवाद, दाखिल खारिज समेत करीब 125 मामले लंबित होने पर नाराजगी जताई। परिवाद रजिस्टर में कई त्रुटियां पाए जाने पर उन्होंने तहसीलदार को कड़ी हिदायत देते हुए रजिस्टर फिर से बनाने को कहा। निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल मंडल ने ड्यूटी से नदारद एसडीएम के पेशकार ललित वर्मा को निलंबित करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पेशकार आठ मई तक अवकाश पर थे, लेकिन तब से लेकर अब तक वह बिना पूर्व सूचना के ड्यूटी से गायब हैं। इस दौरान उन्होंने रिकार्ड रूम, संग्रह अनुभाग का भी निरीक्षण किया। रिकार्ड रूम में अव्यवस्था पर रजिस्ट्रार कानून गो आरके शर्मा को व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी से अव्यवस्थाओं पर जवाब तलब किया। आयुक्त गढ़वाल ने बीटीसी परिसर में चारधाम यात्रा व्यवस्था का भी जायजा लिया। तहसील में निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल मंडल विनोद शर्मा ने चुनाव के दौरान तहसील में लगे लकड़ी की बल्लियों के लगे बेरीकेट्स और एसडीएम कोर्ट की दिवार पर प्रत्याशियों के चस्पा नोटिस को न हटाए जाने पर नाराजगी जताई। एसडीएम को मामले में शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यों से तहसील आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं

तहसीलदार कार्यालय में अभिलेखों के निरीक्षण के दौरान लंबित मामलों के रजिस्ट्रर में कोडवर्ड का प्रयोग करने पर आयुक्त गढ़वाल मंडल ने हैरानी जताई। रजिस्टर में दर्ज लंबित मामले के आगे आवश्यक कार्रवाई की जगह अ और आवश्यक साक्ष्य दर्ज किया हुआ था। इस पर आयुक्त ने तहसीलदार को स्पष्ट शब्दों में लिखने का निर्देश दिया।


आयुक्त गढ़वाल मंडल ने एसडीएम और तहसीलदार को हिदायत देते हुए कहा कि उनकी जनता के प्रति सीधी जवाबदेेही है। उन्होंने एसडीएम को जनशिकायतों की सुनवाई के लिए तहसील के मुख्यद्वार पर परिवाद पेटिका लगाने के निर्देश दिए। बताया कि इस व्यवस्था से फरियादी को तहसील में आने की जरूरत नहीं अपनी शिकायत परिवाद पेटिका में डाल सकता है। संबंधित अधिकारी तक सीधे शिकायत पहुंचाने के लिए जल्द ऑनलाइन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

आयुक्त गढ़वाल मंडल विनोद शर्मा बीटीसी परिसर स्थित इंदिरा अम्मा कैंटीन पहुंचे। यहां सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। कैंटीन महिला कर्मियों से तीर्थयात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन की जानकारी लेकर राजमा की दाल, चपाती, छाछ का स्वाद चखा। उन्होंने भोजन को स्वादिस्ट बताते हुए दो महिला कर्मियों को दो-दो सौ रुपये टिप भी दिए।



आयुक्त गढ़वाल मंडल ने दून रोड स्थित सरकारी अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों के तीमारदारों से पूछताछ की। आयुक्त ने सीएमएस डा. अशोक गैरोला को अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed