फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Aarushi spread her charm by wearing a circular fashion dress

Rishikesh News: सर्कुलर फैशन ड्रेस पहनकर आरुषि ने बिखेरा जलवा

Wed, 21 May 2025 09:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
Aarushi spread her charm by wearing a circular fashion dress
जौलीग्रांट। अभिनेत्री और निर्माता आरुषि निशंक ने कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर सर्कुलर फैशन की ड्रेस पहनकर दुनिया को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। रेड कार्पेट पर अपने पहले कदम के साथ वॉक करते हुए आरुषी ने सर्कुलर फैशन को बढ़ावा देकर वैश्विक पर्यावरण के प्रति जागरूक और सामाजिक न्याय का संदेश दिया। उनकी ड्रेस में जटिल हाथ की कड़ाई की कई गई थी। यह ड्रेस जीरो वेस्ट तकनीक के साथ बनाया गया था, जिससे पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुंचता है। मेकिंग इंडिया ए ग्लोबल फिल्म पावर हाउस पर आमंत्रित अतिथि के रूप में कान में बोलते हुए उन्होंने कहा कि फिल्मों में भी पर्यावरण अनुकूल फैशन को बढ़ावा दिया जा सकता है। आरुषि ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र जिनेवा में भी एक कार्यक्रम में कहा था कि सर्कुलर अर्थव्यवस्था किसी भी देश की मुख्य अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed