फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A youth coming home on Diwali became a victim of poisoning

दीपावली पर घर आ रहा युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार

Fri, 25 Oct 2019 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
A youth coming home on Diwali became a victim of poisoning
जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक। - फोटो : RISHIKESH
दीपावली की छुट्टी मनाने राजस्थान से घर आ रहा ढालवाला निवासी एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। होश आने पर युवक ने बताया कि उसके जेब से 22 हजार रुपये, दो मोबाइल, एटीएम, बैग समेत अन्य जरूरी कागजात गायब हैं। युवक की गुमशुदगी को लेकर उसके परिजनों ने ढालवाला चौकी में भी तहरीर दी थी।
विज्ञापन

अनंतराम बिजल्वाण पुत्र मनोहरी लाल बिजल्वाण निवासी ढालवाला ने बताया कि वह राजस्थान में टेक्सटाइल की एक कंपनी में काम करते हैं। बीती 22 अक्तूबर को वह राजस्थान से दिल्ली पहुंचे और इसके बाद ऋषिकेश की ओर आ रही हरियाणा रोडवेज की बस में बैठ गए। उन्होंने बताया कि बस में एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे दोस्ती की और बिस्कुट खिला दिया। इसके बाद की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

अस्पताल कर्मियों के अनुसार युवक को 108 सेवा की सहायता से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक के परिजनों ने बताया कि राजस्थान से दिल्ली पहुंचने पर उसने घर आने की बात कही थी, लेकिन दो दिनों से वह घर नहीं पहुंचा। चिंतित होकर उन्होंने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट ढालवाला चौकी में दी थी। युवक के पिता ने बताया कि सरकारी अस्पताल में बेटे के बेहोश अवस्था में होने की सूचना प्राप्त हुई। बेटे को सकुशल देख सभी परिजनों के चेहरे पर खुशी के भाव नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed