फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A youth arrested with two kilos of cannabis

दो किलो गांजे के साथ एक युवक गिरफ्तार

Tue, 16 Feb 2021 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
A youth arrested with two kilos of cannabis
कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने दो किग्रा, 180 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक के खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है। युवक को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि घटना बीते 14 फरवरी की है। देर रात पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि संयुक्त बस अड्डे के पीछे जहां पर गाड़िया धूलती हैं, वहां पर एक युवक पुलिस को एकाएक देखकर चौंककर भागने लगा, जिस पर पुलिस टीम को संदेह हुआ और टीम ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवक के सामानों की तलाशी की गई। युवक के पास रखे एक बैग के पास से एक पैकेट के अंदर 2 किग्रा, 180 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 45 हजार रुपये है। पुलिस ने युवक की पहचान गुड्डू कुमार यादव 26 निवासी वार्ड नंबर 13, बखरिया, थाना मझोलिया चम्पारन बिहार के रूप में की है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह, उपनिरीक्षक विनय शर्मा, कांस्टेबल अनित कुमार, सचिन शामिल थे।
विज्ञापन

विदेशी और फक्कड़ बाबाओं के लिए लाया था गांजा
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसे पता चला कि ऋषिकेश क्षेत्र में साधू बाबा व विदेशी लोग अधिक रहते हैं, जो कि नशे के रूप में गांजे का अधिक प्रयोग करते हैं। लक्ष्मणझूला व मुनिकीरेती क्षेत्र में अंग्रेज व टूरिस्ट भी इसे काफी मंहगे दामों में खरीदते हैं। जिस कारण वह बिहार से काफी मात्रा में गांजा लेकर यहां पर बेचने लाया था। इस माल को वह पुड़िया बना, बनाकर साधू बाबाओं व नवयुवकों को सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed