फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A young man from Noida and a girl from Pilibhit

Rishikesh News: नोएडा का युवक और पीलीभीत की युवती गंगा में नहाते वक्त लापता

Mon, 29 Apr 2024 03:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
A young man from Noida and a girl from Pilibhit

विज्ञापन
स्वर्गाश्रम क्षेत्र के मस्तराम घाट पर रविवार को नहाने के दौरान युवती समेत दो पर्यटक गंगा में बह गए। जबकि दो पर्यटकों को राफ्टिंग गाइड ने बचा लिया। चार पर्यटक खुद ही गंगा की लहरों से किनारे तक सुरक्षित निकल आए। इन सभी आठ लोगों का ग्रुप दिल्ली से घूमने के लिए ऋषिकेश आया था। दोपहर में नहाने के लिए गंगा में उतर गए। दो पर्यटकों के बहने की सूचना पर एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।

थाना लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि आठ लोगों का ग्रुप दो दिन पहले ही ऋषिकेश आया था। रविवार को यह ग्रुप स्वर्गाश्रम क्षेत्र में पहुंचा। यहां सभी लोग मस्तराम घाट पर गंगा नदी में नहाने उतर गए। नहाते समय गंगा में गहराई का अंदाजा नहीं होने से वह डूबने लगे। तेज लहरों के बीच युवती समेत दो पर्यटक गायब हो गए। पर्यटकों को डूबते हुए देख राफ्टिंग गाइड उनको बचाने गंगा में कूद गए। राफ्टिंग गाइड ने दो पर्यटकों को बचा लिया और चार पर्यटक खुद ही गंगा की लहरों से सुरक्षित बाहर निकल आए।
विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि डूबने वाले पर्यटकों में नेहा (29) पुत्री शिवदत्त निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश और साहिल गुप्ता पुत्र सुनील कुमार निवासी गौर सिटी टू ट्वेल्थ एवेन्यू नोएडा उत्तर प्रदेश हैं। नेहा एसबीआई में कार्यरत थी, जबकि साहिल छात्र था। थाना प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि राफ्टिंग गाइड की ओर से रेस्क्यू किए गए दो लोगों में साक्षी (29) पुत्री मजूमदार निवासी सेक्टर 74 नोएडा की स्थिति गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए एम्स भेजा गया है। सभी पर्यटकों के परिवारजनों को सूचना दे दी गई है। कुछ लोगों के परिजन पहुंच भी गए हैं। डूबने से लापता दोनों लोगों की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम गंगा में में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------



ये लोग साथ में नहाने गए

चाहत (27) पुत्र प्रेम कुमार निवासी सेक्टर 74 नोएडा, अंकुर आनंद (29) पुत्र अशोक सिंह निवासी जगदीशपुर भागलपुर, श्रेया (19) पुत्री पंकज मजूमदार निवासी सेक्टर 74 नोएडा, नमन (19) पुत्र संदीप कुमार निवासी सेक्टर 74 नोएडा और अनुप्रिया (20) पुत्री ज्ञान प्रकाश कश्यप निवासी सेक्टर 74 नोएडा उत्तर प्रदेश हैं।




-------------------

अप्रैल में अब तक डूबे सात लोग



6 अप्रैल - 1

9 अप्रैल- 1



12 अप्रैल-1

16 अप्रैल- 1



19 अप्रैल- 1

28 अप्रैल- 2



-------------
देवदूत बनकर आए प्रदीप और अर्जुन

ऋषिकेश। गंगा में डूब रहे पर्यटकों के लिए राफ्ट गाइड प्रदीप नेगी और अर्जुन राणा देवदूत बन कर आए। गाइड प्रदीप नेगी ने बताया कि वह और अर्जुन राणा ब्रहमपुरी से राफ्ट में पर्यटकों को लेकर आ रहे थे। इस दौरान मस्तराम घाट पर कुछ पर्यटक डूबते नजर आए। जिस पर वह और अर्जुन अपनी राफ्ट को लेकर पर्यटकों तक पहुंचे। एक युवती समेत अन्य लोगों को अपनी राफ्ट से गंगा किनारे तक लाए। प्रदीप ने बताया कि युवती की स्थिति गंभीर थी। जिसे अर्जुन की मदद से सीपीआर दी गई। प्रदीप और अर्जुन शिवपुरी क्षेत्र में कई लोगों को गंगा में डूबने से बचा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed