{"_id":"6525a0f5639498c1090917d4","slug":"a-webinar-was-organized-by-creative-league-and-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-263616-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: वैज्ञानिक ने बताई अंतरिक्ष यान की लैंडिंग की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: वैज्ञानिक ने बताई अंतरिक्ष यान की लैंडिंग की प्रक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Iवेबिनार में देश के 180 स्कूलों ने किया प्रतिभाग
I
Iसेपियंस के दोनों स्कूलों के 130 छात्र-छात्राएं हुए शामिलI
क्रिएटिव लीग व एबीएल शिक्षा की ओर से वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमें सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर और विकासनगर के छात्र शामिल हुए।
नासा के रॉकेट वैज्ञानिक क्षितिज माल ने छात्र-छात्राओं को मंगल ग्रह से संबंधित कई रोचक जानकारी दी। उन्होेंने ग्रह पर जीवन से संबंधित दिक्कतों और उनके समाधान के विषय में बताया। मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यान की लैंडिंग की प्रकिया और तकनीकी समस्याओं के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
छात्र मानव मंगल मिशन : चुनौतियां और समाधान विषय पर आयोजित वेबिनार से जुड़े। देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 180 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें हरबर्टपुर विद्यालय से लगभग 80 विद्यार्थियों ने और विकास नगर विद्यालय से 50 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य रश्मि गोयल और नवीन तनेजा ने किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य गीता नेगी, विज्ञान अध्यापक सचिन पंवार, शिवम गुप्ता, मीनाक्षी सैनी, मोहित चौधरी, मोनिका निराला, शेफाली, नेहा नेगी, अश्विनी कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन